राज्य

Rainfall: लखनऊ समेत 8 जिलों में हुई बारिश, 23 जिलों में बारिश की संभावना

Rainfall: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत आठ जिलों में गुरूवार सुबह बारिश हुई. अनुमान है कि तीन दिन बाद पारा गिर सकता है. गुरूवार को अचानक आए मौसम में परिवर्तन के चलते मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है.

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि गुरूवार भोर से कानपुर में बारिश शुरू हुई जो सुबह तक रूक-रूक होती रही. इसी तरह लखनऊ, अयोध्या, आगरा, जालौन, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जनपदों में गुरूवार तड़के बारिश हुई है. वहीं इटावा, फतेहपुर, जालौन में भी रिमझिम बारिश हुई है. इससे पहले बुधवार को मुजफ्फरनगर, संभल, बिजनौर में बारिश हुई थी.

कृषि मौसम वैज्ञानिक पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली तक समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है. श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 30 नवंबर के आसपास एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है. इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच दक्षिण पूर्व अरब सागर से केरल होते हुए उत्तरी महाराष्ट्र तक एक ट्रफ निचले स्तर पर चल रही पूर्वी हवाओं में विकसित होगी.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.