पंजाब

Punjab News : केजरीवाल और मान ने “भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार” योजना को दिखाई हरी झंडी

Punjab News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब में ‘भगवंत मान सरकार तुहड़े द्वार’ योजना की शुरुआत की. इस स्कीम की शुरुआत के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि ईमानदार सरकार ने राज्य में असंभव लगने वाली बात को हकीकत में बदल दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य ने अरविन्द केजरीवाल की सोच से उत्पन्न ‘दिल्ली मॉडल’ को अपनाया है, जिससे राज्य में जवाबदेही और पारदर्शी शासन के नए युग का आरंभ हुआ है. भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह नागरिक केंद्रित मॉडल पूरे देश में लागू होगा, जिससे देशवासियों को बेहतर सेवाएं हासिल होंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘आज का दिन साधारित नहीं है बल्कि पंजाब और पंजाबियों के लिए निर्णायक पल के रूप में भारतीय राजनीति और इतिहास में दर्ज होने वाला है. जब भविष्य में यह पूछा जाएगा कि आम आदमी की सुविधा के लिए पंजाब के सरकारी दफ्तरों में लोगों की परेशानियां कब ख़त्म हुई थीं, तो इसका जवाब यह होगा कि 10 दिसंबर, 2023 को पंजाब ने इस इंकलाब दौर का आधार बांधा था.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से आम व्यक्ति का मान-सम्मान बहाल होगा, क्योंकि यह सुनिश्चित बनाया गया है कि लोग अपनी जि़ंदगी स्वाभिमान से व्यतीत कर सकें. उन्होंने कहा कि अब से आम व्यक्ति की सरकारी दफ़्तरों में परेशानी और ज़लालत सदा के लिए ख़त्म होगी. भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि टोल फ्री नंबर 1076 लोगों को उनके घर पर निर्धारित समय में सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने में सहायक साबित होगा.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के पिछले मुख्यमंत्रियों के विपरित, वह आम लोगों की दुख-तकलीफ़ें सुनने के लिए ज़मीनी स्तर पर स्थिति का जायज़ा लेने के लिए लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. भगवंत सिंह मान ने बताया कि बीते गुरुवार उन्होंने बस्सी पठानां और फतेहगढ़ साहिब में सांझ केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया था, जिसके उपरांत लोगों के मामूली मसले जो लंबे समय से लम्बित थे, को मिनटों में हल कर लिया गया. उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आज 43 सेवाओं की शुरुआत की गई है, परन्तु राज्य सरकार की 80 से अधिक स्कीमें शुरू की जाएंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने योग्य नौजवानों को केवल मेरिट के आधार पर 38,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दीं. उन्होंने कहा कि नौकरियां पारदर्शी ढंग से केवल योग्य नौजवानों को ही दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में क्रांति आई है. उन्होंने कहा कि राज्य में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है, और इससे निजी क्षेत्र में 2.98 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी. भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले 18 महीनों के दौरान टाटा स्टील और अन्य बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश करना शुरू कर दिया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब को अग्रणी और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए यह एक अहम कदम है.

इस दौरान अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दुख के साथ कहा कि हमारे महान देशभक्तों और शहीदों ने अपनी जानें इस कारण कुर्बान नहीं की थीं कि आज़ादी के बाद आम लोगों को सरकारी दफ्तरों में परेशान होना पड़े. उन्होंने कहा कि इन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने बराबरी वाले समाज का सपना देखा था, जहां लोग आज़ाद भारत में मानक स्वास्थ्य, शिक्षा, मज़बूत सड़क नेटवर्क, बिजली, पानी, और अन्य सेवाएं प्राप्त कर सकें.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

4 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.