पंजाब

Punjab News: आप सांसद संदीप पाठक की मांग, केंद्र जारी करे पंजाब के 8000 करोड़ रुपए

Punjab News: पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने सोमवार को संसद में पंजाब के रूके हुए फंड का मुद्दा उठाया. डॉ. पाठक ने केंद्र सरकार से पंजाब के सभी रुके हुए फंड जारी करने की अपील की. संसद को संबोधित करते हुए डॉ. संदीप पाठक ने कहा केंद्र सरकार पंजाब के लिए तुरंत 8,000 करोड़ रुपये जारी करे.

आप के राज्यसभा सांसद डॉ. संजीव पाठक ने संसद को संबोधित करते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने पंजाब के हक के लगभग 8,000 करोड़ रुपये रोक रखे हैं, जिसमें आरडीएफ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एमडीएफ और पंजाब को मिलने वाली विशेष सहायता निधि शामिल है. पंजाब के लोगों को अन्याय का सामना नहीं करना चाहिए.”

डॉ. संदीप पाठक मीडिया से बात करते हुए कहा, “केंद्र सरकार ने पंजाब के विकास के लिए 8000 करोड़ रुपये की धनराशि रोक दी है. अगर हम हर मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाएंगे, तो हमारे देश का संघीय ढांचा कैसे काम करेगा.” उन्होंने कहा, “देश तभी प्रगति करेगा जब ऐसे मामलों में राजनीति को अलग रखा जाएगा.”

पाठक ने आगे इस बात पर जोर दिया कि “पंजाब देश को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में एक अभिन्न भूमिका निभाता है और पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा की रक्षा भी करता है, पंजाब के लोगों के साथ गलत व्यवहार करना अन्याय होगा.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.