राज्य

PK on CAA : CAA पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, लालू-तेजस्वी के साथ नीतीश कुमार पर कसा कंज

सोमवार को केन्द्र सरकार ने आखिरकार सीएए लागू कर दिया लेकिन इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. सीएए यानी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी सियासी बवाल के बीच जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी टिप्पणी की है. पीके ने कहा कि जब CAA) और NRC आया था और लोगों पर तलवार लटकी थी तो किसने अपनी गर्दन बंगाल में जाकर फंसाई थी? बिहार का कौन वीर बंगाल में लड़ने गया था? पीके ने पूछा कि लालू यादव गए थे, तेजस्वी यादव गए थे, या फिर नीतीश कुमार गए थे? इन तीनों में कोई भी नहीं गया था कंधा लगाने, लेकिन मैं गया था। हम गए थे अपना कंधा लगाने अपनी गर्दन फंसाई थी. आज भाजपा बंगाल में जीत गई होती तो आप लोग अभी लाइन में खड़े होकर फॉर्म भर रहे होते. हमने भाजपा को हराया है. अगर बैलून में हवा हमने भरा है तो निकालेंगे भी हम ही आप लिखकर रख लीजिए. बीजेपी ने पूरी ताकत पश्चिम बंगाल में लगा दी पर फिर भी उन्हें नहीं जीतने दिए. आप जिनके साथ 30 साल से हैं आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए स्थिति बदल कर रख दूंगा।

प्रशांत किशोर यहीं नही रूके उन्होंने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर लोगों को राजनीति की थोड़ी-बहुत समझ है, तो मैं आपको एक बात साफ़ कर देना चाहता हूं कि ये बिहार में गठबंधन बनाकर फिर से जनता को ठगने का उपाय कर रहे हैं. 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था 2017 में ये आदमी लोगों की आंखों में धूल झोंक कर भाग गया. आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए. मैं उनके साथ रहा हूं मुझे उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

10 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.