राज्य

Nityohum Trust : कड़कड़ाती ठंड में निराश्रित बच्चों और बुजुर्गों के लिए संबल बना नित्योहम ट्रस्ट

आधा भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है. मौसम की इस मार ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. सबसे बड़ी मुसीबत उनके लिए है जिनके सिर के ऊपर छत नहीं है. ऐसे निराश्रित और जरूरतमंदों के लिए नित्योहम ट्रस्ट मसीहा बनकर उतरा है.

बिहार के सीतामढ़ी में तीन दिवसीय सेवा अभियान

नित्योहम ट्रस्ट की ओर से बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड में संचालित नि:शुल्क प्राथमिक स्कूल एवं स्किल ट्रेनिंग सेंटर में 3 दिवसीय सर्विस कैंप का आयोजन किया गया.

बच्चों को ट्रैक सूट, पाठ्य-सामग्री और फूड पेकेट्स बांटे

मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों निराश्रित और जरूरतमंद बच्चों के बीच गर्म कपड़ों के साथ ट्रैक सूट बांटे गए. साथ ही इन बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और फूड पेकेट्स भी वितरित किए गए.

ग्रामीण बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

नित्योहम ट्रस्ट के इस अभियान में इलाके के ग्रामीण बच्चों के बीच भाषण, निबंध लेखन और खेलकूद प्रतियोगिया का आयोजन भी कराया गया. खास बात ये कि इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के साथ सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया.

निराश्रित बुजुर्गों के बीच गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण

आयोजन के अंतिम दिन इलाके के निर्धन और निराश्रित बुजुर्गों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े के साथ कंबल उपलब्ध कराए गए.

बता दें कि नित्योहम ट्रस्ट निराश्रित बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए देश भर में कई सेवा प्रकल्प चला रहा है. करीब 2 साल पहले सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड के महुअवा गांव में निर्धन और निऱाश्रित बच्चों के लिए नि:शुल्क स्कूल के अलावा स्किल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना इसी श्रृंखला की एक कड़ी है.

नित्योहम ट्रस्ट के इस तीन दिवसीय सेवा अभियान में ट्रस्ट के स्थानीय स्वयंसेवकों के अलावा जगदर पंचायत के मुखिया दिनेश पूर्वे, शिक्षाविद् जयकिशोर यादव समेत वार्ड सदस्य राजनंदन राय और रामप्रीत बैठा समेत इलाके के कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

भाजपा ने UP में 5 नए जिलाध्यक्षों का ऐलान, वाराणसी और गोरखपुर में नए चेहरे, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए…

4 hours ago

क्या वैभव के जैसा कोई नहीं, IPL 2026 में सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा किसने किया OUT?

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में ऐसा तूफान बने हुए…

5 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का U-Turn! आंधी-तूफान और बारिश से टूटी भीषण गर्मी, IMD का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है. कई दिनों से भीषण गर्मी और…

5 hours ago

जेवर एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, सीएम योगी ने 15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने…

5 hours ago

जज सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने कसा शिकंजा; HC ने रद्द की अग्रिम जमानत- Twisha Sharma के पढ़ें TOP Updates

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला…

5 hours ago

मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती, 2 दिन WFH; PM मोदी की अपील पर एक्शन में योगी सरकार

वैश्विक हालात, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच…

2 weeks ago

This website uses cookies.