राज्य

Odisha CM Oath Ceremony : मोहन चरण माझी ने ओडिशा में पहली BJP सरकार के सीएम के रूप में ली शपथ

Odisha CM Oath Ceremony : ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हैं. जहां मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. यह शपथ ग्रहण समारोह ओडिशा के भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित किया गया.

माझी के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों – कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा ने भी शपथ ली. ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री को उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ दिलाई. बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता नवीन पटनायक, जो 24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे, भी मंच पर मौजूद थे.

समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई हाई-प्रोफाइल नेता भी मौजूद थे, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव और नितिन गडकरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल थे. इस समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे गणमान्य लोगों में शामिल थे.

कौन हैं मोहन चरण माझी?

संथाली जनजाति से ताल्लुक रखने वाले 52 वर्षीय माझी राज्य के क्योंझर जिले के रहने वाले हैं. चार बार के विधायक और ओडिशा के कद्दावर आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. बता दें कि मंगलवार को उन्हें ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. 1997-2000 तक सरपंच के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले माझी 2000 में पहली बार क्योंझर से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए. 2004 में वे फिर से चुने गए. 2005 से 2009 तक वे बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में सरकार के उप मुख्य सचेतक रहे. 2019 में वे फिर से विधायक चुने गए. हाल ही में हुए चुनावों में माझी ने बीजद की मीना माझी को 11,577 मतों से हराकर सीट बरकरार रखी. ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 147 में से 78 सीटें जीतीं.

Suman

Recent Posts

भाजपा ने UP में 5 नए जिलाध्यक्षों का ऐलान, वाराणसी और गोरखपुर में नए चेहरे, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए…

12 hours ago

क्या वैभव के जैसा कोई नहीं, IPL 2026 में सूर्यवंशी को सबसे ज्यादा किसने किया OUT?

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में ऐसा तूफान बने हुए…

12 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का U-Turn! आंधी-तूफान और बारिश से टूटी भीषण गर्मी, IMD का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है. कई दिनों से भीषण गर्मी और…

12 hours ago

जेवर एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, सीएम योगी ने 15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने…

13 hours ago

जज सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने कसा शिकंजा; HC ने रद्द की अग्रिम जमानत- Twisha Sharma के पढ़ें TOP Updates

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला…

13 hours ago

मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती, 2 दिन WFH; PM मोदी की अपील पर एक्शन में योगी सरकार

वैश्विक हालात, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच…

2 weeks ago

This website uses cookies.