राज्य

KCR Health Update: केसीआर को तीन दिन बाद मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

KCR Health Update: तेलगांना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस (BRS) प्रमुख के चंद्रशेखर राव के हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है. डॉक्टरों ने कहा कि केसीआर जल्द ठीक हो सकेंगे. वे मानसिक रूप से मजबूती से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.

डॉक्टरों ने कहा कि हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के मरीजों की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है. इसके तहत केसीआर को बिस्तर से बाहर लाया गया और वॉकर की मदद से चलाने की कोशिश की गई.

डॉ. प्रवीण राव ने कहा: “केसीआर के स्वास्थ्य की स्थिति में प्रगति अच्छी है. वे बहुत तेजी से ठीक हो रहे हैं. वे वॉकर लेकर बिस्तर से बाहर आकर बैठे. जब हमने केसीआर को वॉकर की मदद से कमरे के चारों ओर घुमाने की कोशिश की तो उनके शरीर ने अच्छी प्रतिक्रिया दी. वे वॉकर की मदद से कमरे में चल रहे हैं. इसे चिकित्सीय भाषा में “मोबिलाइजेशन स्टार्ट” कहा जाता है.

यशोदा के डॉ. प्रवीण राव ने कहा, हिप रिप्लेसमेंट के बाद हम मरीज को चलाने-फिराने की कोशिश करते हैं. वे ऑपरेशन के बाद “न्यूनतम दर्द” के साथ ठीक हो रहे हैं. हम सांस लेने के व्यायाम भी कर रहे हैं. वह चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं. उनका शरीर बहुत सकारात्मक है. वे मानसिक रूप से मजबूत हैं. सामान्य भोजन ले रहे हैं. फिजियोथेरेपी कुछ और दिनों तक जारी रखनी चाहिए. यदि शरीर इसी तरह सहयोग करता रहा, तो हम अगले दो या तीन दिनों में केसीआर को अस्पताल से छुट्टी दे देंगे”

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

13 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.