राज्य

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंची थी BJP सांसद कंगना, सुनाने लगी अपना दुख; बोलीं- ‘मेरा दर्द समझों, रेस्टोरेंट से केवल 50 रुपये कमाए’

हिमाचल प्रदेश लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहा है. कई जिलों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं, सैकड़ों परिवार सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किए जा चुके हैं. इसी बीच मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचीं. उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और तबाही का जायज़ा लिया.

दौरे के दौरान कंगना ने न सिर्फ लोगों का दर्द सुना बल्कि अपना दुख भी साझा किया. उन्होंने बताया कि उनकी मनाली स्थित रेस्टोरेंट ‘द माउंटेन स्टोरी’ का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कंगना बोलीं— “कल मेरे रेस्टोरेंट की बिक्री सिर्फ 50 रुपये की हुई. जबकि मैं 15 लाख रुपये वेतन में देती हूं. आप मेरे दर्द को भी समझिए, मैं भी एक हिमाचली हूं और इसी जगह की निवासी हूं.”

भारी बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात

हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में लगातार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को शिमला, कांगड़ा, पालमपुर, सुंदरनगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश और तूफानी हवाएं चलीं.

कंगना रनौत का प्रभावित गांवों का दौरा

कंगना रनौत ने सोलंग और पलचान का दौरा किया. उनके साथ भाजपा नेता और पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद थे. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव के 15 से 16 घर असुरक्षित घोषित हो चुके हैं और परिवारों को सुरक्षित जगह भेजा गया है. लोगों ने यह भी कहा कि पूरा सोलंग गांव भूस्खलन के खतरे में है. ब्यास नदी धीरे-धीरे पहाड़ को काट रही है, जिस पर गांव बसा है. ग्रामीणों ने नदी का बहाव मोड़ने की मांग रखी ताकि और तबाही से बचा जा सके.

566 सड़कें बंद, दो नेशनल हाइवे भी प्रभावित

बारिश और भूस्खलन के चलते हिमाचल प्रदेश की सड़क कनेक्टिविटी बुरी तरह प्रभावित हुई है. गुरुवार सुबह तक कुल 566 सड़कें बंद रहीं. इनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं—

NH-3 (अटारी-लेह रोड)

NH-503A (अमृतसर-भोटा रोड)

इनमें से मंडी में 203, कुल्लू में 156 और शिमला में 50 सड़कें ब्लॉक बताई जा रही हैं.

तबाही का आंकड़ा

हिमाचल प्रदेश स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के अनुसार, 20 जून से शुरू हुए मानसून सीजन ने अब तक भारी तबाही मचाई है.

  1. अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है.

2. इनमें से 237 मौतें बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुई हैं.

3. 52 मौतें भूस्खलन, 45 ढलानों से गिरने, 40 डूबने, 17 बादल फटने, और 11 फ्लैश फ्लड्स में हुईं.

4. इसी अवधि में 182 लोग सड़क हादसों में भी जान गंवा चुके हैं.

कंगना रनौत का दर्द और संदेश

कंगना ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ खड़ी हैं. लेकिन अपने रेस्टोरेंट के हालात बताते हुए उन्होंने यह भी जताया कि पर्यटन पर आधारित कारोबार किस तरह से बर्बादी की कगार पर हैउन्होंने कहा कि “मैं सिर्फ सांसद ही नहीं, बल्कि हिमाचल की बेटी भी हूं. इस संकट की घड़ी में हम सबको मिलकर एक-दूसरे का साथ देना होगा.’

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.