राज्य

Indian Railway: पायलट ने स्टेशन पर ट्रेन छोड़कर भागा…बोला- मेरी ड्यूटी खत्म, यात्रियों ने हंगामा कर बरौनी एक्सप्रेस रोकी

Indian Railway: उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन से हैरान कर देने वाली खबर आई सामने जिसमें पायलट ने यात्रियों का किया ये हाल, बात दें कि, बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लोको पायलट (ड्राइवर) सहरसा से नई दिल्ली जा रही ट्रेन को खड़ी करके चला गया. जिससे भूखे-प्यासे यात्री परेशान हो गए. काफी देर तक ट्रेन रुकी रही, तो यात्री बाहर निकले और हंगामा करने लगे. इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने आनन-फानन में लखनऊ से दूसरे लोको पायलट को बुलाकर करीब पौने 4 घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया.

सहरसा एक्सप्रेस (02553) बुधवार को यात्रियों को लेकर नई दिल्ली जा रही थी. दोपहर 1.15 बजे ट्रेन बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर पहुंची. इसके बाद ड्राइवर ट्रेन से उतर कर आराम करने चला गया.

जब उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जाकर पूछताछ की, तो पता चला कि ट्रेन के ड्राइवर की ड्यूटी खत्म हो गई है. इसलिए वह अब आगे नहीं जाएगा. यात्रियों ने जब दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था करने को कहा, तो स्टेशन मास्टर ने कोई जवाब नहीं दिया. उसने यात्रियों की मदद करने के बजाय अपने हाथ खड़े कर दिए. इसके बाद यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.