राज्य

अगर दिया दान तो बन गए अपराधी! अब भीख देने वालों की खैर नहीं, पुलिस लेगी एक्शन

मध्य प्रदेश के इंदौर से खबर आ रही है कि भीख देने वालों पर कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन ने इस साल के जुलाई में बच्चों को भीख देने साथ ही उनसे किसी तरह के समान खरीदने को अपराध माना था. इंदौर के कलेक्टर ने इस बात की चेतावनी दी है कि अगर कोई भी भीख देगा तो इस बार 1 जनवरी से उन लोगों के खिलाफ एफआईआर होगी.

इंदौर जिला प्रशासन ने इस साल जुलाई में बच्चों को भीख देने और उनसे सामान खरीदने को अपराध घोषित कर दिया था. अब प्रशासन ने 1 जनवरी 2025 से बड़े लोगों के खिलाफ भी भीख देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि यह कदम इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने के प्रशासन के मिशन का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इस महीने में लोगों को ‘भीख देने के नकरात्मक प्रभावों’ के बारे में जागरूक किया जाएगा और समझाया जाएगा. कलेक्टर ने चेतावनी दी कि 1 जनवरी से भीख देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. इसके लिए बीएनएस की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया जाएगा, जिसमें नाबालिगों और बड़ों दोनों को भीख देने पर रोक लगाई जाएगी.

इंदौर को उन 10 शहरों में शामिल किया गया है, जिन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने भीख मांगने को खत्म करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना है. प्रशासन का उद्देश्य भीख देने वालों को हतोत्साहित करके भिखारी मांगने के चक्र को तोड़ना और जरूरतमंद लोगों के लिए स्थायी समाधान प्रदान करना है.

भीख मांगने को लेकर अब तक उठाए गए कदम

जुलाई में जिला प्रशासन ने बीएनएस की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी किया था, जिसमें नाबालिगों से भीख मांगने और सामान खरीदने पर रोक लगाई गई थी. यह आदेश 14 सितंबर को समाप्त हो गया. हालांकि, इस अवधि के दौरान, टीमों ने 35 बच्चों को बचाया और उन्हें सरकारी आश्रय गृहों में रखा.

हाल ही में, महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक बुजुर्ग महिला को बचाया जो मंदिर के बाहर भीख मांग रही थी. एक सप्ताह में उसे करीब 75,000 रुपये की भीख मिली थी. महिला को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में आश्रय दिया गया और उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है.

भीख देने की समस्या पर सख्त कार्रवाई की जरूरत

भीख मांगने वालों पर कार्रवाई की शुरुआत इस साल फरवरी में हुई थी, जब लवकुश स्क्वायर पर एक महिला को अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए मजबूर करते हुए पकड़ा गया था. अधिकारियों ने पाया कि उसने इस अवैध तरीके से इतनी संपत्ति अर्जित की थी कि उसके पास दो मंजिला घर, मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन भी थे. महिला ने खुलासा किया कि उसने महज छह महीनों में भीख मांगकर करीब 2.5 लाख रुपये कमाए. इस प्रकार की घटनाओं को देखते हुए, प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है ताकि भीख मांगने की समस्या को खत्म किया जा सके.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.