KCR
KCR: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना ने बीआरएस प्रमुख और तेलगांना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से यशोदा अस्पताल में मुलाकात की. इसके बाद उनका हालचाल जाना. इस बीच कई बीआरएस नेताओं ने अपने नेता केसीआर से मुलाकात की. केसीआर को 7 दिसंबर को एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिरने के बाद अस्पताल में भार्ती कराया गया था. जिसमें उनके बाएं कूल्हे की टोटल रिप्लेसमेंट सर्जरी भी हई है.
बीआरएस प्रमुख केसीआर से मिलने वालों का तांता लगा रहा. मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव और कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने यशोदा अस्पताल में केसीआर से मुलाकात की.
भारत राष्ट्र समिति (BSR) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में नागार्जुन को केसीआर के साथ बात करते हुए देखा जा सकता है. हाल ही में मेगास्टार चिरंजीवी भी केसीआर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल गए थे. दौरे के बाद चिरंजीवी ने मीडिया से भी संक्षिप्त बातचीत की और केसीआर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.