राज्य

Lok Sabha Election : कौन हैं यशस्विनी सहाय? आज दाखिल करेंगी नामांकन पत्र, ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

Lok Sabha Election : रांची से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) आज यानी 6 मई को इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. जहां उनके साथ जुलूस में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के कार्यकर्ता और समर्थक झंडे-बैनर के साथ शामिल होंगे.

जानकारी के अनुसार, जुलूस सुबह साढ़े सात बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास ई-39 सेक्टर से शुरू होगा. जो धुर्वा, सेक्टर 3, बिरसा चौक समेत विभिन्न इलाकों से होते हुए जाकिर हुसैन पार्क होते हुए समाहरणालय भवन में समाप्त होगा. कलक्ट्रेट भवन में यशस्विनी सहाय अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कुछ दिन पहले रांची सिविल कोर्ट परिसर में जनसंपर्क भी किया था.

इसके बाद, रांची के मोरहाबादी मैदान में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, राजद नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता और अन्य गठबंधन नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

कौन हैं यशस्विनी?

यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की बेटी और टीवी एक्ट्रेस रेखा सहाय की बेटी हैं. उन्होंने मुंबई से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट टुरिन इटली से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की. उसके बाद से वह मुंबई फैमिली कोर्ट और सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं. यशस्विनी, कैलाश सत्यार्थी के फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं. इसके अलावा, वह झारखंड में बाल श्रम, यौन शोषण की रोकथाम और पॉक्सो एक्ट पर भी काम कर रही हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में कांग्रेस जेएमएम के साथ इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. राज्य की 14 सीटों हैं. जिसमें कांग्रेस के खाते में गोड्डा, खूंटी, धनवाद, चतरा, लोहरदगा और रांची सीटें आई हैं.

Ravi Mishra

Recent Posts

CJP प्रोटेस्ट में PM मोदी और मेलोनी को गाली देने वाली रुचिका सिंह कौन? जानिए पूरी प्रोफाइल और क्या है मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 days ago

‘अगर वर्दी उतार दिए तो…’, थाने में प्रशांत किशोर और SHO की भिड़ंत, बांकीपुर में वोटिंग से पहले वायरल हुआ VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर और पटना के SHO के बीच थाने में हुई…

1 week ago

GEN-Z बनाम सरकार: गांधी की जीत, गोडसे की हार

जब-जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अनशन के जरिए सरकारों की जवाबदेही तय की जाएगी, निरंकुशता पर…

1 week ago

‘मेरा 7 करोड़ का मकान है, पुलिस को खरीद लूंगा…’ गाजियाबाद में पैसे की धौंस, आखिर कानून से बड़ा कौन?

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कुत्ते को लेकर हुए पड़ोसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 week ago

किसका हक छीना गया! कौन है धनबाद का ‘कोयला माफिया’ जिसके ठिकानों पर मिला 600 करोड़ की काली कमाई

झारखंड के धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई में 600 करोड़ रुपये से अधिक की…

1 week ago

ड्यूटी पर नशे में ASI? ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक पुलिस एएसआई द्वारा कथित…

1 week ago

This website uses cookies.