Soniagandhi
Congress: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है. संदेश में उन्होंने संत्ताधारी पार्टी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश के हर कोने में युवा को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं दलित आदिवासी पिछड़े और माइनॉरिटी को भयंकर भेदभाव झेलना पड़ रहा है.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आगे कहा कि, ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP की नीयत की वजह से है. उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है. उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है. कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है.
उन्होंने कहा कि हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है. कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है. सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.