राज्य

VIDEO : सीएम ममता बनर्जी फिर चोटिल, दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय फिसलकर गिरीं

Mamata Banerjee injured : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को एक बार फिर चोटिल हो गई. दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ने के बाद अपनी सीट लेते समय फिसल गईं और गिर गईं. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सीएम की मदद उनके सुरक्षाकर्मियों ने की. उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए आसनसोल जा रही थी.

जब सीएम ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर के अंदर जा रही थीं, उस समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़कड़ा कर गिर गईं. उनके पैर में हल्की चोट आई हैं.

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सीएम ममता बनर्जी कुछ देर बाद दुर्गापुर से आसनसोल के लिए रवाना हो गईं. टीएमसी के सूत्रों द्वारा पता चला है कि चोट अधिक गंभीर नहीं थी. वह आसनसोल में पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होंगी.

बता दें कि इसी साल 14 मार्च को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो कोलकाता में अपने कालीघाट आवास के अंदर गिर गईं और उनके माथे और नाक पर गंभीर चोट लगी. उन्हें कुछ घंटों के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी ने एक बंगाली समाचार चैनल को बताया कि टीएमसी नेता को मस्तिष्क आघात हुआ था और उनके माथे और नाक पर तेज चोट लगी थी, जिससे काफी खून बह रहा था.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.