राज्य

Lucknow: सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

Lucknow: नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस की 61वी वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा मुकुल गोयल ने लखनऊ सिविल डिफेंस के लोकप्रिय अधिकारी मनोज वर्मा को एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त गृह रक्षक पदक व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

लखनऊ सिविल डिफेंस में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर के पद पर कार्यरत मनोज वर्मा जो हमेशा बढ़चढ़ कर सामाजिक कार्यों के साथ साथ लोगो की सहायता करते रहते है, जिसके लिए उन्हें आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022 को राष्ट्रपति पदक प्रदान करने की घोषणा हुई थी ने 41वी बार रक्तदान भी किया.

उन्होंने बताया कि झांसी पोस्टिंग के दौरान उन्हें कोरोना काल में 3 बार जरूरतमंदों को रक्त देने का अवसर प्राप्त हुआ था. उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने की अपील की. रक्तदान किए गए हमारे एक यूनिट रक्त से जरूरतमंद चार लोगों की जान बचाई जा सकती है.

स्थापना दिवस पर नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र पर आयोजित रक्तदान शिविर में मनोज वर्मा के साथ साथ सिविल डिफेंस चौक के डिविजनल वार्डन राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सुनील कुमार शुक्ला, प्रदीप वर्मा, राजन सक्सेना, किशोरी सिंह, पंकज पाठक, वेद प्रकाश, मोहम्मद अनवर, प्रदीप शर्मा, आशीष सोंधी, जितेंद्र कुमार, मुनेंद्र कुमार पांडेय, मोइन जफर सिद्दकी, मनोज सक्सेना, आकाश सिंह राणा, विनोद सोनकर, पियूष श्रीवास्तव, विमला सिंह, अनिल कुमार, वारिस अली खान, संतोष सिंह, रामगोपाल सहित कुल 22 लोगो ने रक्तदान किया.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.