NEET UG Paper leak Case
NEET UG paper leak case : नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक केस की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है और एजेंसी ने इस मामले में बिहार से पहली गिरफ्तारी की गई। सीबीआई ने पटना से पूछताछ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान आरोपी आशुतोष और मनीष कुमार के रूप में हुई।
उन्होंने कहा कि आरोपी आशुतोष छात्रों के लिए सुरक्षित घर की व्यवस्था कर रहा था, जबकि दूसरा आरोपी मनीष उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए ‘तैयार’ करने के लिए एक स्कूल में ले जाता था।
सीबीआई अधिकारी ने बताया, “मनीष प्रकाश छात्रों को अपनी कार में ले जाता था। जबकि छात्रों को आशुतोष के घर में ठहराया जाता था।”
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा की गई ये पहली गिरफ्तारियां हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
सोमवार को सीबीआई ने पटना (बिहार) में सामने आए नीट (यूजी) पेपर लीक मामले, गोधरा (गुजरात) में एक और धोखाधड़ी मामले और राजस्थान में परीक्षा में कथित रूप से नकल करने के तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली।
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.