राज्य

Smriti Irani House in Amethi : अब अमेठी में अपने घर में रहेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, 20 को होगा गृह प्रवेश

Smriti Irani House in Amethi : अमेठी, अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में अपने घर में ही रहेंगी, उनके संसदीय क्षेत्र में  बन रहा उनका आवास बनकर तैयार हो गया है और इसी महीने इस नूतन घर में गृह प्रवेश होना है. भव्य गृह प्रवेश की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. स्मृति ईरानी के नूतन घर का गृह प्रवेश 20 फरवरी को गौरीगंज में होगा.

20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचेंगे गृह प्रवेश समारोह में

दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 22 फरवरी 2021 को गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन आवास के लिए खरीदी थी और स्मृति ईरानी के पुत्र जोहर ईरानी ने यहां पर आवास के लिए भूमि पूजन किया था. आवास में गृह प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने आवास का निरीक्षण् किया. गृह प्रवेश में लोकसभा क्षेत्र से 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

अमेठी से पहले से ही आयोजित हो रहे हैं कई कार्यक्रम

गौरतलब है कि सांसद स्मृति ईरानी की तरफ से पहले ही यहां पर खिचड़ी भोज, होली मिलन, एक दिवसीय राम कथा के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे थे. अब लोकसभा चुनाव एकदम नजदीक आ गया है तो स्मृति का यह आवास भी बनकर तैयार हो गया है.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार अमेठी में गांधी परिवार का कोई स्थायी ठिकाना न होने की बात हर मंच से उठाती रही हैं. अपनी चुनावी सभाओं में उन्होंने वादा किया था कि यदि अमेठी की जनता उन्हें चुनती है तो वह अपना घर यहीं बनवाएंगी.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

2 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.