राज्य

Bihar: सीट शेयरिंग को लेकर बनी बात! 2024 में क्या दोहराएगा 2019 का फार्मूला?

Bihar Loksabha Election 2024: बिहार में एनडीए के सहयोगियों के बीच करीब- करीब सीट शेयरिंग को लेकर बात बनती हुई नजर आ रही है. बिहार में 40 लोकसभी पर भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है वहीं जेडीयू के खाते में 15 से 16 सीट जा सकती हैं. साथ ही चिराग पासवान को भी पांच सीटों पर सहमति बन सकती है, इसके अलावा उप्रेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को एक- एक सीट मिल सकती है.

इस प्रकार बन सकती है बात

वहीं एक तरफ पारस लगातार हाजीपुर से चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे. लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि चिराग पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. 2019 में NDA ने लोजपा को छह सीटें दी थी. इसमें पांच लोकसभा की सीटें थीं और रामविलास पासवान को राज्यसभा की सीट दी गई थी. मगर इस चुनाव में एलजेपी दो गुटों में बंट गई है. एक का नेतृत्व पशुपति पारस कर रहे हैं, तो दूसरे का नेतृत्व चिराग पासवान कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े… Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, 72 उम्मीदवारों में अनुराग, पीयूष समेत कई मंत्री

2019 का दोहराया जा सकता है फॉर्मूला!

वहीं अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए सीट शेयरिंग को लेकर बात करें तो भाजपा और जेडीयू के बीच आधे- आधे के फार्मूले को लेकर बात बनी थी, दोनों ने बराबर सीटों पर चुनाव लड़ा था. जिसमें से भाजपा के खातें में 17 सीटें तो वहीं JDU के खाते में भी 17 सीटे थी बाकी बची हुई 6 सीटों चिराग पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी के खाते में थी. इसमें से NDA गठबंधन 40 में 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 1 सीट विपक्ष के खाते में गई थी.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.