Arjun Singh
Arjun Singh: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. बैरकपुर में तृणमूल कांग्रेस ने विधायक और मंत्री पार्थ भौमिक को मैदान में उतारा है. वहीं टिकट न मिलने से बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह काफी नाराज हैं. उनकी आवाज में घरवापसी को लेकर अफसोस है और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के फैसले पर नाराजगी जताई.
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मालूम होता कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा तो वो टीएमसी में वापस कभी नहीं जाते. दूसरी ओर टिकट नहीं मिलने पर जगद्दल में अर्जुन सिंह ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही जमकर नारेबाजी की.
हावड़ा निर्वाचन क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पर, टीएमसी नेता प्रसून बनर्जी ने कहा कि “इससे पता चलता है कि ममता बनर्जी सच्चे लोगों को महत्व देती हैं. मुझे नहीं पता कि भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ मुकाबला कठिन होगा या नहीं, लेकिन एक बात मुझे पता है कि जितना समय मैंने यहां निर्वाचन क्षेत्र में बिताया है, उतना किसी ने नहीं बिताया. सुवेंदु अधिकारी से लेकर भाजपा में हर कोई, वे हमें गाली देते रहते हैं. हम इसे रोक देंगे.”
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.