Ajay Nishad Join Congress
Ajay Nishad Join Congress: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा पार्टी एक बड़ा झटका लगा है. भाजपा पार्टी ने अपने धीरे- धीरे सभी प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है. इस बीच भाजपा पार्टी से सांसद अजय नषाध को टिकट न मिलने पर बिहार के मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए है.
लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज अजय निषाद ने इस्तीफा देने का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हो गए. ऐसे में तय माना जा रहा है कि अजय निषाद मुजफ्फरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे.
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मुजफ्फरपुर से सीटिंग सांसद अजय निषाद का टिकट काट दिया है. बीजेपी ने इस पार मल्लाह जाति से ही आने वाले नए चेहरे राजभूषण को अपना उम्मीदवार बनाया है. टिकट कटने के बाद अजय निषाद बीजेपी से नाराज चल रहे थे. कयास लगाए जा रहे थे कि वे महागठबंधन में शामिल होकर मुजफ्फरपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.