Arvind Kejriwal
Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लगातार पंजाब के दौरे पर हैं. राज्य में अपने दौरे के दौरान दिल्ली के सीएम, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अलग-अलग सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं. इस बीच अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यह भी घोषणा कर दिया है कि राज्य की सभी सीटों पर पार्टी अपने उम्मीवार उतारेगी.
“दो साल पहले आपने हमें (विधानसभा चुनाव में) आशीर्वाद दिया था. जिसमें हम 117 में से 92 सीट हासिल की थी. मैं आपके पास हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं. लोकसभा चुनाव दो महीने में होंगे. लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक कुल 14 सीटें हैं. अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी.
पार्टी के चुनाव चिह्न पर ध्यान आकर्षित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को पूरी ताकत से ‘पंजाब को साफ’ करने की जरूरत है. केजरीवाल ने कहा, “हमें सभी 14 सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल करनी है और आम आदमी पार्टी को जीत दिलानी है. हम सभी को पूरी ताकत से जीत हासिल करनी है.”
आप सुप्रीमो की यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद आई है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. जिससे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद भारत को एक और झटका लगा है.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.