राज्य

Who is Mehraj Malik: ‘AAP का खुला पंजा’, जम्मू- कश्मीर में एक सीट दिलाने वाले मेहराज मलिक कौन?

Who is Mehraj Malik: विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, और इस बार जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं, कांग्रेस और एनसी के गठबंधन की सरकार बनने की संभावना है. खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने भी जम्मू-कश्मीर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे पार्टी के नेता काफी उत्साहित हैं.’आप‘ के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी के गजय सिंह राणा को 4,538 वोटों से हराकर एकमात्र सीट पर जीत हासिल की है. आइए जानते हैं मेहराज मलिक के बारे में, जिन्होंने पार्टी को इस महत्वपूर्ण जीत की ओर अग्रसर किया है.

पढ़ें मेहराज मलिक के बारे में

मेहराज मलिक डोडा क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता हैं और डोडा जिला विकास परिषद के सदस्य हैं. वे अक्सर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शनों के लिए चर्चा में रहते हैं. 2021 में, उन्होंने डीडीसी चुनाव में जीत हासिल की थी.

1988 में जन्मे मलिक लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं. उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ा था. उनकी शिक्षा पीजी तक है. हाल ही में हुए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे वे चर्चा में आए. इस जनसभा में ‘आप’ के सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए थे.

जम्मू-कश्मीर में ‘आप’ का खाता खुलने पर पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक से बातचीत की और उन्हें जीत की बधाई दी. डोडा सीट पर कांग्रेस ने शेख रियाज अहमद और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने खालिब नजीब सुहारवार्डी को टिकट दिया था. इस सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

Ravi Mishra

Recent Posts

‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, अखिलेश पर योगी का तीखा हमला

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

1 month ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

2 months ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

2 months ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

2 months ago

This website uses cookies.