छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर
Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए. यह मुठभेड़ लेंड्रा गांव के पास जंगल में सुबह करीब छह बजे उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी.
ऑपरेशन के लिए जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (COBRA) से संबंधित कर्मियों को तैनात किया गया है.
मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने एक लाइट मशीन गन समेत कई स्वचालित हथियार और अन्य हथियार भी बरामद किए. इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है.
पुलिस के अनुसार इस साल अब तक बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में लगभग 41 नक्सली मारे गए हैं. बता दें कि पिछले महीने बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे. वहीं बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.