राज्य

Chhattisgarh Encounter : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 7 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Encounter : मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर सीमा क्षेत्र के अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 महिलाओं समेत 7 नक्सलियों मारे गए. पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से एक AK 47 सहित भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए.

इस मुठभेड़ का विवरण करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) पी सुंदरराज ने कहा, “जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक संयुक्त टीम सोमवार रात को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. पी सुंदरराज ने कहा, ”आज सुबह छह बजे टेकमेटा और काकुर गांव के बीच स्थित वन क्षेत्र में गोलीबारी हुई.”

आईजी ने कहा, “घटनास्थल से 2 महिला कैडरों सहित 7 नक्सलियों के शव और एक एके 47 सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए.” उन्होंने आगे कहा, “मृत माओवादियों की पहचान की जा रही है. तलाशी अभियान जारी है.

बता दें कि इससे पहले 17 अप्रैल को टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन (TCOC) के तहत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले 29 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए थे.

उन्होंने कहा, “कांकेर जिले में पड़ने वाले माड़ क्षेत्र में शंकर, ललिता और रूपी सहित कट्टर कैडरों की मौजूदगी और चुनाव के दौरान गड़बड़ी पैदा करने की उनकी योजना के बारे में इनपुट के बाद, सुरक्षा बल सक्रिय हो गए, जिसके परिणामस्वरूप नक्सली मोर्चे पर सबसे बड़ी सफलता मिली.” पखांजूर स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) लक्ष्मण केवट, जो टीम का नेतृत्व करने वाले अधिकारियों में से थे.

उन्होंने आगे बताया कि टीम को इस बात का अंदाजा नहीं था कि नक्सली पहले गोलीबारी करेंगे, क्योंकि हम उन्हें हिंसा से दूर रहने और आत्मसमर्पण करने के लिए बुलाना चाहते थे. अधिकारी ने बताया, “पिछले महीने हमारी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें कांकेर जिले में एलजीएस कमांडर की मौत हो गई थी और एक एके-4 बरामद हुई थी.” उन्होंने बताया, “ड्यूटी के दौरान एक जवान मारा गया था.”

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

12 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.