खेल

World Cup Final: विश्व कप ट्रॉफी जीतने को हर भारतीय बेकरार, सचिन समेत कई बड़े खिलाड़ी पहुंचे अहमदाबाद

World Cup Final: किक्रेट अब किसी त्यौहार से कम नही है. वहीं आज रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा. सुबह से ही अहमदाबाद में त्योहार जैसा माहौल बना हुआ है. स्टेडियम जाने वाले सभी रास्तों पर दर्शकों का रेला दिख रहा है. स्टेडियम के आसपास दर्शकों की भीड़ जमा हो चुकी है. सभी को कुछ देर में प्रवेश करने अनुमति दी जाएगी.

इस फाइनल मैच को लेकर रोमांच बना हुआ है. टीम इंडिया को इस बार विश्वकप का सबसे मजबूद हकदार बताया जा रहा है. भारत ने इस वर्ल्ड कप के सभी लीग और सेमिफाइनल मैच को अपने नाम किया है. वहीं अगर वर्ल्ड कप ट्रॉफी की बात करें तो भारत ने 3 बार और ऑस्ट्रेलिया ने 5 विश्वकप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है. फाइनल मैच देखने 100 से अधिक वीवीआईपी के पहुंचने का अनुमान है. सचिन तेंदुलकर समेत कई अन्य तो अहमदाबाद आ चुके हैं.

प्रशासन ने मोटेरा के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है. उन्होंने भारतीय टीम को जीत की शुभकामना दी है. साथ ही कहा है कि आज हमलोग ही ट्रॉफी उठाएंगे. मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री समेत आठ राज्य के मुख्यमंत्री आने वाले हैं. कुछ उद्योगपति और अभिनेता-अभिनेत्री भी पहुंच सकते हैं. शासन ने 6000 से अधिक जवानों का बंदोबस्त कर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

14 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

3 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

3 days ago

This website uses cookies.