खेल

CWC Final 2023: भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता विश्व कप का खिताब, ट्रेविस हेड ने खेली ऐतिहासिक पारी

CWC Final 2023: रविवार को भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया. भारत के मेजबानी में आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकबाला खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप का विजेता बन गई है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार विश्व विजेता बन गई है. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड रहे, जिन्होंने 120 गेंदों में 137 रन की ऐतिहासिक शानदार पारी खेली.

भारतीय टीम की तरफ से मिले 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही. टीम को एक के बाद एक तीन झटके लगे. तेज गति से रन बनाने के चक्कर में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (7), मिशेल मार्श (15) और स्टीव स्मिथ (4) का विकेट जल्दी गंवा दिया. लेकिन इसके बाद हेड ने मार्कस लाबुशेन (58 रन नाबाद) के साथ मिलकर चौथे विकेट लिए 192 रन की जोरदार साझेदारी की. जब कंगारू टीम जीत से दो रन दूर थी तब ट्रेविस हेड (137) आउट हो गए. तब क्रीज पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने 2 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. भारत की तरफ से बुमराह ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहमद शमी और सिराज को 1-1 सफलता मिली.

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाए. भारत के तरफ से लीड कर रहे रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई लेकिन उसके विकेट लगातार गिरते रहे. एक समय 11 ओवर तक भारत के तीन विकेट गिर गए. रोहित 47 रन, शुभमन गिल 4 रन और श्रेयश अय्यर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे.

वहीं विराट कोहली और केएल राहुल ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. दोनों ने चौथे विकेट लिए 67 रन जोड़े ही थे कि कोहली 54 रन बनाकर बोल्ड हो गए. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिककर राहुल का साथ नहीं दे सका. इस बीच केएल राहुल भी 66 रन बनाकर आउट हो गए. रविंद्र जडेजा ने 9, सूर्यकुमार ने 18, शमी ने 6, बुमराह एक, कुलदीप 10 और सिराज ने 9 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया के तरफ से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए जबकि हैजलवुड और कमिंस को 2-2 सफलता मिली. वहीं मैक्सवेल और जम्पा के खाते में 1-1 विकेट रहा.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.