देश

Sanjay Gadhvi Death: नहीं रहे ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गढ़वी, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sanjay Gadhvi Death: बॉलीवुड एक बुरी खबर सामने निकल कर आ रही है. फिल्म निर्माता संजय गढ़वी जो अपनी फिल्मों ‘धूम’ और ‘धूम 2’ के लिए जाने जाते हैं वह इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके पारिवारिक मित्र राजू वसानी ने की. वह 57 वर्ष के थे. संजय गढ़वी की मौत से उनके पूरे परिवार और पूरे बॉलीवुड को झटका लगा है.

बम्बई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. उन्हें उस समय दिल का दौरा पड़ा जब वह लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की पिछली सड़क पर सुबह की सैर कर रहे थे, जो सुबह की सैर करने वालों और जॉगर्स के लिए एक लोकप्रिय जगह है. उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय गढ़वी रोजाना की तरह अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में सुबह की सैर के लिए निकले थे. इसी दौरान उनके सीने में अचानक दर्द शुरू हो गया. उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

संजय गढ़वी ने यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर धूम और धूम 2 का निर्देशन किया. फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन ने अभिनय किया था. संजय ने मेरे यार की शादी है, तेरे लिए, किडनैप, अजब गजब लव और ऑपरेशन परिंदे जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

6 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

6 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

7 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 week ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

1 week ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.