खेल

PAK U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया

PAK U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्वकप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला भारतीय टीम के साथ होगा. फाइनल मैच 11 फरवरी को खेला जाएगा.

बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए इस मैच ने काफी रोमांचक रहा. पाकिस्तान ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 179 रन बनाए. 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर शुरुआत की. ओपनर हैरी डिक्सन और सैम कोन्स्टस (14 रन) ने पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की. टीम ने पहला झटका 11वें ओवर में सैम कोन्स्टस के रूप में खोया. फिर एक के बाद एक विकेट गिरने लगे और 26.3 ओवर में 102 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खो दिए. इस बीच, ओपनर हैरी डिक्सन ने भी 75 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए. तब टॉम कैंपबेल (25 रन) और ओलिवर पीक (49 रन) ने पारी को संभाला और टीम को जीत की दिशा में बढ़ावा दिया. हालांकि, एक बार फिर नाटकीय मोड़ आया और टीम को जीत के लिए 34 गेंदों में 17 रन की आवश्यकता थी, और तीन विकेट बचे थे. लेकिन फिर 46वें ओवर में दो विकेट गिर गए.

अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी और उसके पास सिर्फ एक विकेट बचा था. मगर राफ मैकमिलन के नाबाद 19 रन और कैलम विडलर के 9 गेंदों में 2 रन ने टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान के लिए अली रज़ा ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए, इसके अलावा अराफात मिनहास ने 2 विकेट लिए, जबकि नवीन अहमद खान और उबैद शाह को 1-1 सफलता मिली.

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 179 रन पर ढेर हो गई. पाक के लिए अजान अवैश ने 52 रन और अराफात मिन्हास ने 52 रन की पारी खेली. इनके अलावा सलामी बल्लेबाज सैमिल हुसैन (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार सके, जबकि पाकिस्तान के लिए तीसरा बड़ा स्कोर एक्सट्रा (20 रन) से आया. ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम स्ट्रेकर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए, जबकि बीयर्डमैन, कैलम विडलर, राफ मैकमिलन और टॉम कैम्बेल को एक-एक सफलता मिली.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.