Jammu Kashmir
Jammu Kashmir: जम्मू- कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार 7 फरवरी को आंतकी हमला हुआ. आंतकवादियों ने एक गैर- कश्मीरी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इस अटैक में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.
दोनों लोग पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह 31 वर्ष और घायल की पहचान 27 वर्षीय रोहित के रूप में की गई है. रोहित के पेट में गोलिंया लगी थीं और उसका SMHS अस्पताल में उपचार हो रहा है.
कश्मीर जोन पुलिस ने एक अपडेट ट्वीट करते हुए लिखा कि, – आतंकवादियों ने शहीद गंज श्रीनगर में अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह और रोहित के रूप में पहचाने गए 2 व्यक्तियों पर गोलीबारी की. अमृतपाल सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि रोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा अमृतसर के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने पर भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि “इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान को कश्मीर में शांति पसंद नहीं है. वह कायरों की तरह रात के अंधेरे में गैर-स्थानीय लोगों पर हमला कर रहा है.” . यह मानवीय नहीं है. वे शैतान हैं.”
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.