सूर्यकुमार यादव
ICC T20 Rankings: इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टी-20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है. जिसमें भारत के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने तेज अर्धशतक के बाद आईसीसी टी20 आई बल्लेबाज रैंकिंग के शिखर पर अपनी बढ़त बढ़ा ली है.
बुधवार को हाल ही में आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार, आक्रामक बल्लेबाज को कुल 10 रेटिंग अंक मिले, जिससे क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में नंबर 1 रैंक वाले बल्लेबाज के रूप में उनकी बढ़त और बढ़ गई है. भारत के सूर्यकुमार यादव 865 रेटिंग अंक के साथ टॉप के स्थान पर बरकरार हैं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 787 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम 758 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
सूर्या 2022 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के आखिरी संस्करण के दौरान टॉप टी20ई बल्लेबाज बने थे. युवा तिलक वर्मा 10 पायदान ऊपर 55वें स्थान पर और रिंकू सिंह भी 46 पायदान ऊपर 59वें स्थान पर पहुंच गये.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.