खेल

IPL 2024 : लखनऊ ने पंजाब को 21 रनों से हराया

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में शनिवार 30 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच रोमाचंक मुकाबला खेला गया. लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में युवा पेसर मयंक यादव की सनसनीखेज गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपर किंग्स ने जबरदस्त वापसी करते हुए पंजाब किंग्स को 21 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम ने IPL 2024 सीजन में पहली जीत हासिल की.

इस मैच में क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की लेकिन टीम जीत हासिल करने से चूक गई. पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 177 रन बनाए. पंजाब के लिए शिखर धवन ने 70 रन की दमदार पारी खेली. वहीं, लखनऊ के लिए मयंक यादव (Mayank Yadav) ने तीन विकेट चटकाए.

199 रन का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की, लेकिन मैच जीतने में सफल नहीं हो पाई. शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई. लखनऊ को पहली सफलता मयंक यादव ने दिलाई, जिन्होंने इस मैच में डेब्यू किया. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह 19 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भी मयंक यादव ने ही अपना शिकार बनाया. इतना ही नहीं, जितेश शर्मा को भी इस घातक गेंदबाज ने आउट किया.

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

1 month ago

This website uses cookies.