LSG vs PBKS
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में शनिवार 31 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स के बीच रोमाचंक मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेला गया है. इस मैच में लखनऊ ने 21 रनों के धांसू अंदास जीत हासिल कर ली है. वहीं गब्बर यानी शिखर धवन की 70 रनों की पारी बेकार चली गई है.
कौन है मयंक यादव?
21 साल के मंयक यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. डोमेस्टिक सर्केट में भी इस युवा गेंदबाज ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाया हुआ है. एक होनहार युवा क्रिकेटर मयंक यादव को आईपीएल 2022 में लखनऊ ने खरीदा था. 17 जून 2002 को जन्मे मयंक तेज गेंदबाजी के रूप में जाने जाते हैं. मयंक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं.
मंयक यादव ने जब पंजाब को 27 रन पर तीन विकेट निकालकर पंजाब के जबड़े से जीत छीनकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता. शिखर धवन ने बाद में माना कि मयंक ने अपनी गति से हमें सरप्राइज कर दिया. असल में उनके एक 150 कि.मी. की रफ्तार से फेंके बाउंसर पर वह आसान सा कैच उठा बैठे थे पर भाग्यशाली थे कि यह कैच पकड़ा नहीं जा सका.
उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने वाले अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में 30 सितंबर 2026 की रात मौत की सजा पाए एक…
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
This website uses cookies.