खेल

IPL 2024: पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

IPL 2024: सैम करन (63) और लियाम लिविंगस्टोन (38) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के दूसरे मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है. हालांकि इसके बाद खलील अहमद ने 19वें ओवर में दो लगातार गेंदों पर सैम करन और शशांक सिंह को आउट कर मैच में वापसी दिलाई, लेकिन लिविंगस्टोन ने आखिरी ओवर में सुमित कुमार की गेंद पर छक्का लगाकर पंजाब को जीत दिला दी.

दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव और खलील अहमद को 2-2 विकेट व ईशांत शर्मा 1 विकेट मिला. दिल्ली ने 9 विकेट पर बनाए 174 रन, पोरल ने आखिरी ओवर में हर्षल पटेल को 25 रन जड़े.

इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली को डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले 3 ओवर में 33 रन जोड़ दिये. चौथे ओवर में 39 के कुल स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने मार्श को चलता कर यह साझेदारी तोड़ी. मार्श ने सिर्फ 12 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की बदौलत 20 रन बनाए. 8वें ओवर में 74 के कुल स्कोर पर हर्षल पटेल ने वॉर्नर को चलता कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया. वॉर्नर ने 21 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की बदौलत 29 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने के बाद दिल्ली का रन रेट कम हो गया. 11वें ओवर में 94 के कुल स्कोर पर कगिसो रबाडा ने शाई होप को चलता कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया. होप ने 25 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की बदौलत 33 रन बनाए.

होप के बाद मैदान पर 14 महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे. पंत अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन वे अपनी पारी को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सके और 13 गेंदों पर 2 चौकों की बदौलत 18 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार बने. इसके बाद रिक्की भुई (03) और ट्रिस्टन स्टब्स (05) कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी-जल्दी आउट हो गए. भुई को हरप्रीत बरार और स्टब्स को राहुल चाहर ने अपना शिकार बनाया. यहां से अक्षर पटेल ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर दिल्ली को अच्छे स्कोर की तरफ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ये अभिषेक पोरल थे, जिन्होंने 10 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की बदौलत नाबाद 32 रन बनाकर दिल्ली को 174 रनों तक पहुंचाया. पोरल ने हर्षल पटेल के पारी के आखिरी ओवर में 25 रन जड़ दिये, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

8 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.