खेल

IND vs SA 3rd ODI: तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर भारत ने सीरीज 2-1 से जीती

IND vs SA 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 78 रनों से हरा दिया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 297 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन मेजबान टीम 45.5 ओवर में महज 218 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर जॉर्जी से सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाएं.

पार्ल के बोलैंड पार्क में हुए इस मैच में, अफ्रीका ने भारत से मिले 297 रन के लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत बहुत अच्छे तरीके से की. सलामी बल्लेबाजों ने क्रीज पर आकर बहुत ही आसानी से रन बनाए. टीम को पहला झटका आठवें ओवर में ही मिला, जब स्कोर 59 रन पर था. रेजा 19 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने, और फिर 76 रनों के कुल योग पर रासी वान डेर डूसैं (2) भी पवेलियन लौट गए. तब कप्तान एडन मारक्रम ने टोनी डि जॉर्जी के साथ मिलकर 65 रनों की साझेदारी बनाई. इस बीच जॉर्जी ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए स्थिति मजबूत थी, लेकिन मारक्रम (36) को वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया. उसके बाद और बल्लेबाजों ने ज्यादा देर तक टिका नहीं, और नियमित अंतराल पर विकेटें गिरती रहीं. टोनी डि जॉर्जी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. उसके अलावा, भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए, जबकि आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो सफलता प्राप्त की. मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला.

पहले ही मैच में, टॉस हारने के बावजूद, भारतीय टीम ने संजू सैमसन की बड़ी पारी के कारण 296 रन का स्कोर बनाया. सलामी बल्लेबाज रजत पाटीदार और साई सुदर्शन के विकेट जल्दी गिरे, लेकिन सैमसन ने केएल राहुल के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी बनाई. फिर सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

52 के व्यक्तिगत स्कोर पर तिलक वर्मा के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जमाया. उन्होंने 114 गेंदों में 108 रन की दमदार पारी खेली. आखिर में रिंकू सिंह (38) और वाशिंगटन सुंदर (14) के कैमियो ने टीम को स्कोर को 296 तक पहुंचाया. दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरन हेंडरिक्स ने तीन और नंद्रे बर्गर ने दो विकेट चटकाए. जबकि लिजाड विलियम्स, विआन मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

14 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

3 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

3 days ago

This website uses cookies.