लोकसभा चुनाव

Hema Celebrate Holi : होली की मस्ती में नजर आईं ड्रीम गर्ल हेमा,  बोलीं NDA इस बार 400  के पार

Hema Celebrate Holi : मथुरा, समूचा देश आज होली का पावन पर्व मना रहा है. इस मौके पर वृंदावन स्थित आवास पर मथुरा से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी अपने समर्थकों के साथ होली खेली. पार्टी कार्यकर्ताओं और आमलोगों के साथ होली खेलते हुए हेमामालिनी ने उन्हें बधाई दीं. इस बीच उन्होंने बीजेपी हाईकमान की तरफ से फिर से उन्हें मथुरा से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से भी अधिक सीटें हासिल करेंगी.



गौरतलब है कि हेमा मालिनी मथुरा से मौजूदा सांसद हैं. सोमवार को वह वृंदावन में होली की मस्ती में डूबी रहीं. उन्होंने गुलाल का टीका लगाकर लोगों को होली की बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म शोले का का गीत एक बार भी लोगों के सामने गुनगुनाया. हेमा ने कहा भाजपा ने पीएम के नेतृत्व में काफी विकास कार्य किए हैं. पीएम मोदी के पास दूरदर्शिता है. हम सभी को गर्व है कि आज भारत पहले से काफी आगे बढ़ चुका है.



हेमा ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष को हमारी आलोचना करने की बजाय देश को आगे ले जाने के लिए हमारे अच्छे काम और प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए. राष्ट्र के लिए हमारे साथ शामिल होना चाहिए. हेमा ने भरोसा जताया कि इस बार एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा साथ ही उहोंने कहा कि हमने विकास किया है. देश की जनता भाजपा के साथ है. हम अच्छी स्थिति में हैं. कहा कि पार्टी ने 400 पार का नारा दिया है. हम सभी लोग मेहनत करेंगे और 400 से भी अधिक सीटें जीतेंगे.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

8 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.