लोकसभा चुनाव

Manish Kashyap : बिहार के Youtuber मनीष कश्यप ने दिल्ली में ली BJP की सदस्यता

Manish Kashyap : बिहार के रहने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. लोकसभा चुनाव से पहले 25 अप्रैल गुरुवार को मनीष कश्यप औपचारिक रूप से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. कश्यप नई दिल्ली कार्यालय में मनोज तिवारी और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भगवा पार्टी की सदस्यता ली. उनके साथ उनकी मां भी दिल्ली आईं हुईं थीं. इससे बिहार की सियासत भी तेज हो गई है.

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा कि, “हम कल बिहार से मनोज तिवारी के साथ आए थे. उनकी वजह से ही मैं जेल से छूट सका और मेरी जिंदगी के बुरे दिन खत्म हुए. इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हुआ.”

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने आगे कहा, हमें बिहार को मजबूत करना है. लालू परिवार ने बिहार को लूटा और बर्बाद किया. इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो गया. बीजेपी के साथ मिलकर बिहार को मजबूत करूंगा. मुझ पर आरोप लगाए गए लेकिन पटना कोर्ट ने न सिर्फ मुझे जमानत दे दी बल्कि बरी भी कर दिया. मुझ पर लगाया गया एनएसए वापस ले लिया गया. सनातन को बदनाम करने वालों और राष्ट्रवाद के खिलाफ रहने वालों के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी.”

बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्प पश्चिम चंपारण सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे. इससे भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद संजय जायसवाल के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थीं. लेकिन अब संजय जायसवाल का रास्ता साफ नजर आ रहा है. मनीष कश्यप एक यूट्यूबर से सफर की शुरुआत कर राजनीति में पैर जमा रहे हैं.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

13 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.