देश

PM Modi Road Show: पीएम मोदी की एक झलक के लिए कानपुर में उमड़ा जनसैलाब देखें तस्वीरें

PM Modi Road Show: लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर को मद्देनजर रखते हुए तेजी से प्रचार- प्रसार चल रहा है. इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में पहली बार रोड शो किया है. इस रोड शो को देखने के लिए लाखों की सख्या में लोग उमड़े हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पीएम मोदी को देखने के लिए किस प्रकार लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में के गुमटी इलाके से शुरू हुआ रोड शो 1.8 किमी दूर खोया मंडी पर खत्म हुआ. रोड शो के दौरान सीएम योगी और कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रमेश अवस्थी भी साथ रहे. रोड शो के बीच मोदी ने गुमटी गुरुद्वारे में मत्था टेका. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कानपुर में लोगों का हुजूम उमड पड़ा. पीएम मोदी ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया.

पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरफोर्स स्टेशन से सड़क मार्ग होते हुए गुमटी इलाके के कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारा में माथा टेका और यहां कुछ देर बैठकर प्रार्थना की.

इसके बाद उन्होंने सिख समाज के लोगों से मुलाकात की. रोड शो के दौरान बच्चे, वृद्ध, युवा और महिलाएं सभी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे. रोड शो के दौरान सड़क के दोनों किनारे स्थिऔ के घरों के छज्जों पर खड़ी महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी प पुष्पवर्षा की.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

14 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

3 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

3 days ago

This website uses cookies.