देश

PM Modi Bihar Visit : 2 मार्च को बिहार दौरे पर पीएम मोदी, 3 ट्रेनों के साथ-साथ 50 हजार करोड़ की देंगे सौगात

PM Modi Bihar Visit : पटना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दौरे के बाद शनिवार यानी दो मार्च को दो बजे के करीब बिहार के बेगूसराय आएंगे. यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही 50 हजार करोड़ रुपये की राशि से योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे.

बिहार को  3 ट्रेनों की देंगे सौगात


पीएम मोदी बिहार के बेगूसराय आ रहे हैं. बिहार के यात्रियों को तीन ट्रेनों की सौगात देंगे. पीएम मोदी बेगूसराय से ही ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी समस्तीपुर रेलवे मंडल के जोगबनी-दानापुर-जोगबनी के बीच मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन 332 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी. ये ट्रेन जोगबनी से खुलकर अररिया, सुपौल, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर, वैशाली होते हुए पटना तक जाएगी. अप टाइम में भी इसी रास्ते जोगबनी तक जाएगी. इस ट्रेन के शुरू होने से मिथिलांचल का सीधा संपर्क प्रदेश की राजधानी पटना से हो जाएगा.

इसके अलावा पीएम मोदी सहरसा-जोगबनी-सहरसा मेल एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन के शुरू होने से सहरसा, सुपौल और अररिया जिले के करीब 124 किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा. इसके साथ ही पीएम सोनपुर-वैशाली-सोनपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन 41 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

पीएम मोदी सरायगढ़ बाईपास लाइन का करेंगे शिलान्यास

बेगूसराय दौरे के दौरान पीएम मोदी ललित ग्राम स्टेशन पर डेढ़ किलोमीटर लंबी बाईपास लाइन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वे सरायगढ़ बाईपास लाइन का भी शिलान्यास करेंगे. सहरसा से निर्मली की ओर जाने वाली गाड़ियों का सरायगढ़ स्टेशन पर इंजन रिमूवल करने की आवश्यकता होती है. इस बाईपास के बन जाने के बाद इंजन रिमूवल में लगने वाले समय में बचत होगी. इसके साथ ही साथ पीएम मोदी यहीं से बरौनी फर्टिलाइजर सहित कई अलग-अलग योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. जिले के बाहर की भी कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा. 

पीएम मोदी की यात्रा को देखते हुए केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह के साथ पुलिस पदाधिकारियों और एसपीजी के पदाधिकारियों ने हेलीपैड, मंच स्थल, आम लोगों के आने जाने वाले मार्ग, सभा स्थल सहित अन्य मूलभूत बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए निरीक्षण किया. साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

पीएम मोदी की सभा में नीतीश भी रहेंगे मौजूद

पीएम मोदी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री मनसुख मांडविया, राज्यमंत्री भगवंत सुबा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा कई अन्य नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

4 weeks ago

This website uses cookies.