Mizoram Election Result: अब 4 दिसंबर को आएंगे मिजोरम के नतीजे, जाने क्या वजह?
Mizoram Election Result: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 4 दिसंबर को पुनर्निर्धारित की गई है. पहले मिजोरम चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होनी थी.
चुनाव आयोग की तरफ से शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “आयोग को विभिन्न क्षेत्रों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर 2023 (रविवार) से किसी अन्य सप्ताह के दिन में बदलने का अनुरोध किया गया है, इस आधार पर कि 3 दिसंबर 2023 रविवार होने के कारण मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व है.”
जिसमें कहा गया है, “चुनाव आयोग ने इन अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद मिजोरम विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर 2023 (रविवार) से संशोधित करके 4 दिसंबर 2023 (सोमवार) करने का निर्णय लिया है.”
बता दें कि 7 नवंबर को मिजोरम की 40 विधानसभा सीट में चुनाव हुए थे. मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से चुनौती का सामना करना पड़ा. 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ था और प्रेदेश में 80.66 प्रतिशत मतदान हुआ था.
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…
IND Vs PAK : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से…
This website uses cookies.