देश

Chandrababu Naidu Oath ceremony : सीएम चंद्रबाबू नायडू के बाद पवन कल्याण ने ली शपथ, PM मोदी, अमित शाह, रजनीकांत मौजूद

Chandrababu Naidu Oath ceremony : आंध्र प्रदेश को चंद्रबाबू नायडू के रूप में नए आज नए सीएम मिल गए हैं. तेलुगु देशम पार्टी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार, 12 जून को चौथे कार्यकाल के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. नायडू के साथ ही पवन कल्याण और नारा लोकेश ने भी आज ही शपथ ले ली है. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायडू मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिले.

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राममोहन नायडू, चिराग पासवान, आंध्र के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन और नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी भी मौजूद थीं.

टीडीपी विधायक निम्मला रामानायडू, एनएमडी फारूक, अनम रामनारायण रेड्डी, पय्यावुला केसव, कोल्लू रवींद्र, पोंगुरु नारायण, वंगालापुडी अनिता, अनागनी सत्य प्रसाद, कोलुसु पार्थसारधि, कोला बालवीरंजनेय स्वामी, गोत्तीपति रवि, गुम्मादी संध्यारानी, ​​बीसी जनार्दन रेड्डी, टीजी भरत, एस सविता समारोह के दौरान वासमसेट्टी सुभाष, कोंडापल्ली श्रीनिवास और मांडिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

जनसेना पार्टी के विधायक नादेंडला मनोहर और कंडुला दुर्गेश और भाजपा के सत्य कुमार यादव ने आज 25 सदस्यीय नायडू कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली. इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेता चिरंजीवी, रजनीकांत, नंदमुरी बालकृष्ण, राम चरण भी मौजूद थे.

नायडू ने पहली बार आंध्र विभाजन से पहले 1995 में मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई और उन्होंने 2004 तक लगातार नौ वर्षों तक राज्य का नेतृत्व किया. टीडीपी सुप्रीमो 2014 में विभाजित आंध्र के मुख्यमंत्री के रूप में लौटे और 2019 तक कार्यरत रहे. नायडू ने टीडीपी-बीजेपी-जनसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को विधानसभा के साथ-साथ संसदीय चुनावों में भी भारी जीत दिलाई थी.

आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में टीडीपी के पास 135 विधायकों के साथ बहुमत है, जबकि उसकी सहयोगी जनसेना पार्टी के पास 21 और बीजेपी के पास आठ विधायक हैं. विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी महज 11 सीटों पर सिमट गई.

खबर लिखी जा रही है…

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

5 days ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

5 days ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

6 days ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

6 days ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

6 days ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

2 weeks ago

This website uses cookies.