देश

Chandrababu Naidu Oath Ceremony : नायडू आज चौथी बार CM पद की लेंगे शपथ, नहीं जाएंगे नीतीश कुमार

Chandrababu Naidu Oath Ceremony : तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू 12 जून को सुबह 11.27 बजे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. टीडीपी, भाजपा और जनसेना विधायकों की संयुक्त बैठक में नायडू को सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए नेता चुना गया. इस बीच, जनसेना पार्टी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से अपने प्रमुख पवन कल्याण को विधायक दल का नेता चुना.

नायडू के साथ एनडीए गठबंधन के 24 विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस सूची में टीडीपी के 21, जेएसपी के तीन और बीजेपी के एक विधायक शामिल हैं. जेएसपी के तीन सदस्यों में प्रमुख पवन कल्याण, पार्टी राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर और राजमुंदरी ग्रामीण विधायक कंडुला दुर्गेश शामिल हैं. जेएसपी ने 21 विधानसभा सीटें जीतीं, सभी क्षेत्रों में उसने चुनाव लड़ा. भाजपा से धर्मावरम विधायक सत्य कुमार यादव पार्टी के अकेले विधायक हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे.

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ले में एक आईटी पार्क के करीब एक जगह को चुना गया है.

कुल 175 विधानसभा क्षेत्रों में से, एनडीए को 164 सीटें मिलीं – टीडीपी ने 135, जेएसपी ने 21 और बीजेपी ने 8 सीटें जीतीं, जबकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने 11 सीटें जीतीं.

Ravi Mishra

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

3 days ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

1 month ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

1 month ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 month ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 month ago

This website uses cookies.