देश

Lok Sabha Election 2024 Date Updates: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 1 जून तक वोटिंग, 4 जून को नतीजे, पढ़े पूरा शेड्यूल…

Lok Sabha Election 2024 Date Live Updates: इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

Lok Sabha Election Dates 2024 Live: 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 4 जून को मतगणना

Lok Sabha Election Dates 2024 Live: सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि आम चुनाव 7 चरणों में होगा, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी, 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव, 13 मई को चौथे चरण का चुनाव, 20 मई को पांचवे चरण का चुनाव, 25 मई को छठे चरण का चुनाव और 1 जून तक सातवा चरण का चुनाव होगा .

2024 Lok Sabha Election Date LIVE: 85 साल अधिक उम्र या दिव्यांग वोटर घर से डाल सकेंगे वोट

2024 Lok Sabha Election Date LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी. 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे.

10.5 लाख पोलिंग स्टेशन पर 97 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Lok Sabha Election 2024 Live: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है. उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे.

उन्होंने कहा,”हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है. जून 2024 में समाप्त होने वाला है. जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं. कुमार ने कहा कि लगभग 49.7 करोड़ मतदाता पुरुष और 47.1 करोड़ मतदाता महिलाएं हैं।

राजीव कुमार ने कहा, ”हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं.” उन्होंने कहा कि 88.4 लाख मतदाता पीडब्ल्यूडी श्रेणी के हैं, 2.18 लाख शतायु हैं और 48,000 ट्रांसजेंडर हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कहते हैं, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.”अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी चुनाव जून 2024 में समाप्त होने वाले हैं. जम्मू और कश्मीर में चुनाव होने हैं.”

अपडेट जारी है…

Ravi Mishra

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

3 days ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

1 month ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

1 month ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 month ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 month ago

This website uses cookies.