Lok Sabha Election 2024 : नई दिल्ली, भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर लगभग तीन बजे इस साल देश में होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में करेगा. विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले संवाददाता सम्मेलन में देश की 543 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए मतदान की तिथियां घोषित की जाएंगी. इसके अलावा कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा होगी.
भारत निर्वाचन आयोग ने संवाददाता सम्मेलन की पूर्व संध्या पर यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी. तीन सदस्यों वाले निर्वाचन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और ज्ञानेश कुमार हैं. आयोग इस अवसर पर आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ आज पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी.
गौरतलब है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है. नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. पिछली बार यानी 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था जबकि वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी.
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…
कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…
सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…
This website uses cookies.