देश

Lok Sabha Election 2024 : आज हो सकता है लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

Lok Sabha Election 2024 : आज देशवासियों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि इलेक्शन कमीशन आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है. उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि लोकसभा चुनावों की तारीखों के साथ-साथ चुनाव आयोग आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी चुनाव तारीखों की घोषणा कर सकता है.

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था इस दौरान उन्होंने वहां कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी सभी दलों ने जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव कराने की भी मांग की. लोकसभा चुनाव के साथ ही निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी विधानसभा चुनाव का तारीखों का ऐलान भी कर सकता है.

कयास लगाए जा रहे हैं पिछले लोकसभा चुनाव की तरह आगामी लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में कराये जा सकते हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को हुआ था जबकि चुनाव के रिजल्ट 23 मई को घोषित कि गए थे. पिछली बार भी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम राज्यों के विधानसभा चुनाव के चुनाव हुए थे.

2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को कुल 353 सीटें मिली थीं. बीजेपी ने उस चुनाव में 37.36 फीसदी वोट हासिल किए, जबकि एनडीए को 45 फीसदी वोट हासिल हुए थे. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 52 सीटें जीतीं और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन ने 92 सीटें जीतीं जबकि बाकी दलों के खाते में 97 सीटें आईं थीं. 

इस बीच चुनाव आयोग के 2 नए चुनाव आयुक्तों  के लिए नाम फाइनल हो गए हैं. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई सेलेक्शन कमेटी की बैठक में केरल के ज्ञानेश कुमार और पंजाब के बलविंदर संधू के नाम पर मुहर लग चुकी है.

Ajay Bhardwaj

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

8 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.