देश

Petrol Diesel Price: आम चुनाव से पहले देश भर में सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानिए अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: देश में आम चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी सौगत दी है. जिसमें पेट्रोल डीजल की कीमत 2 रुपए घटाई गई है. नई कीमत 15 मार्च शुक्रवार को करीब 6 बजे लागू होंगी. इस बात की जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दी है और कहा कि पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में कमी से उपभोक्ता की ओर से खर्च करने को प्रोत्साहन मिलेगा और 58 लाख भारी वाहनों और 27 करोड़ दोपहिया वाहनों का संचालन खर्च कम होगा.

इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी अपने अधिकारिक (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा, पेट्रोल और डीज़ल के दाम ₹2 रुपये कम करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.

आगे उन्होंने लिखा कि जब विश्व मुश्किल दौर से गुज़र रहा था – विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुयी और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी, 1973 के बाद आये पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद, मोदी जी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आयी. भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!

इसे भी पढ़े… Amit Shah on kejriwal: CAA पर अमित शाह के हमलों पर केजरीवाल का पलटवार, ‘पाकिस्तान से आए घुसपैठियों को सरकारी नौकरियां देंगे’

Ravi Mishra

Recent Posts

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

3 weeks ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

3 weeks ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

3 weeks ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

3 weeks ago

5 लाशें, ढेरों सवाल! सत्य निकेतन हादसे का जिम्मेदार कौन? MCD दफ्तर में तोड़फोड़, कमिश्नर से मांगा इस्तीफा

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो…

3 weeks ago

प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी कौन हैं? 1643 बच्चों के लिए बने ढाल, बाढ़ ने स्कूल बहाया लेकिन नहीं टूटने दी हिम्मत

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक शिक्षक की सूझबूझ ने 1,643 बच्चों की जिंदगी…

1 month ago

This website uses cookies.