देश

Kanchanjunga Express Train Accident : यात्री ने मालगाड़ी के ड्राइवरों के खिलाफ शिकायत…, बंगाल रेल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 10

Kanchanjunga Express Train Accident : पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जिस जगह पर रेल हादसा हुआ था, वहां 20 घंटे के अधिक समय के बाद ट्रेन पारिचालन फिर से शुरू हो गया है. साइट पर अप और डाउन दोनों लाइनें अब सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और बहाली का काम पूरा हो चूका है. वही इस रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. इस दुर्घटना के समय कंचनजंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने मालगाड़ी के लोको पायलट और सह-लोको पायलट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

सोमवार को सुबह 8.55 बजे उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ने कथित तौर पर सिग्नल की अनदेखी की और सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी. यह दुर्घटना दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में हुई. दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए.

यात्री की पहचान चिन्मय मजूमदार के रूप में हुई है, उसने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि जब ट्रेन चल रही थी तो अचानक झटका महसूस हुआ, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उसे चोटें आई हैं और कुछ सह-यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं.

शिकायत में आगे कहा गया है, “ट्रेन से उतरने के बाद उसने पाया कि एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसके बाद मालगाड़ी के इंजन सहित कुछ हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. दुर्घटना लोको पायलट और सह-लोको पायलट की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण हुई.”

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डीन डॉ. संदीप कुमार सेनगुप्ता ने मंगलवार को पुष्टि की कि आज दो और मौतों की सूचना मिलने के बाद दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. “कल 37 लोगों को भर्ती कराया गया था, दो लोगों की हालत ठीक थी, इसलिए उन्हें छुट्टी दे दी गई. दो लोग गंभीर थे, दुर्भाग्य से हम उन्हें बचा नहीं सके और आज दोनों की मौत हो गई. वे वेंटिलेटर पर थे. जिन लोगों के कई अंग क्षतिग्रस्त हैं, यह नहीं कहा जा सकता कि उनकी स्थिति ठीक है. हमें उनके स्वास्थ्य का इतिहास नहीं पता है और अगर वे दुर्घटना के शिकार हैं, तो ऐसे मामलों में हमें अधिक सतर्क रहना होगा.”

उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे स्थिति बदलती है, हम प्रोटोकॉल के अनुसार निर्णय लेंगे. कल आठ लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था, साथ ही उनके शरीर का एक अंग – एक पैर भी मिला था. दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 10 हो गई.”

Ravi Mishra

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, लेकिन चुनाव आयोग से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को फिलहाल हटाने या निलंबित करने से…

3 days ago

सत्य निकेतन हादसे पर हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, MCD और DU पर भी उठाए सवाल

दिल्ली के सत्य निकेतन में PG की इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत के…

1 month ago

शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? कुंभ को 2027 में राहत, मीन और मेष वालों को करना होगा इंतजार

कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल…

1 month ago

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो तिलमिलाया पाकिस्तान, 100 साल पुराने मंदिर पर चुप्पी क्यों?

सहारनपुर में सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत धार्मिक ढांचे को अदालत के आदेश के बाद…

1 month ago

Bigg Boss 20 में ईशा रिखी की धमाकेदार एंट्री, बादशाह से दूरी के बाद पहली बार खुलकर रखेंगी अपनी बात?

पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी अब Bigg Boss 20 के घर में नजर आएंगी। बादशाह से…

1 month ago

This website uses cookies.