देश

आपके लिए इंटरनेट कितना जरूरी? क्या इस दिन सच में पूरी दुनिया में NO INTERNET या फिर हवा हवाई बातें

NO INTERNET: इंटरनेट आज के समय में एक बुनियादी आवश्यकता बन चुका है. इसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, मनोरंजन और यहां तक कि सरकारी सेवाओं तक पहुंचने के लिए किया जाता है. लेकिन यह विचार कि एक दिन पूरी दुनिया “नो इंटरनेट” पर रहेगी, काफी हद तक अवास्तविक और असंभव लगता है. इस बीच सोशल मीडिया कई यूजर्स का दावा है कि 16 जनवरी 2025 को क्या सच में पूरी दुनिया का इंटरनेट बंद रहेगा तो आइए इस वायरल दावे की सच्चाई जानते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि 16 जनवरी 2025 को पूरी दुनिया का इंटरनेट सर्वर डाउन हो जाएगा. इस दावे के साथ एक कार्टून वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण कर रहे हैं और उसी दौरान इंटरनेट सर्वर ठप हो जाता है. वीडियो में एक शार्क को समुद्र के अंदर इंटरनेट केबल काटते हुए भी दिखाया गया है. यह दावा “The Simpsons” शो की भविष्यवाणी पर आधारित बताया जा रहा है.

सजग टीम ने वायरल वीडियो और दावे को गूगल पर सर्च किया. इसके परिणामस्वरूप, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट मिले, जिनमें समान दावे किए गए थे. इन पोस्ट में कहा गया कि यह भविष्यवाणी प्रसिद्ध टीवी शो “The Simpsons” की है.

The Simpsons” एक अमेरिकी कार्टून शो है, जो व्यंग्यात्मक रूप में समाज, संस्कृति और राजनीति पर कटाक्ष करता है। इस शो को लेकर अक्सर यह दावा किया जाता है कि इसमें दिखाई गई घटनाएं भविष्य में सच होती हैं. उदाहरण: शो में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी पहले की जा चुकी थी, और यह सच साबित हुआ. हालांकि, हर बार यह दावा सही नहीं होता.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

8 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

1 day ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.