AmbaniFamilyWedding
Ambani Family Wedding: एशिया के सबसे अमीर व बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी तो सपन्न हो चुकी है और उनके इस शादी पर विश्व के सभी बड़े से बड़े बिजनेसमैन और बड़े नेता यानी देश के प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी सेलिब्रेटी मौजूद थे. इस शादी पर कई करोड़ रुपये लगे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि विश्व में सबसे बड़ी और सबसे अधिक पैसे खर्च करने वाली शादी अंबानी परिवार की है.
इस पर पूरे विश्व के मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि इस शादी में पैसे तो लगे ही साथ ही कई महीनों तक ये शादी भी चली है इसके साथ ही मुंबई के कई रोड़ भी सील कर दिए गए थे तो आइए इस बीच इस आर्टिकल में जानते हैं कि अंबानी परिवार के इस शादी में कितना खर्च आया है और इस पर वर्ल्ड मीडिया का क्या रिएक्शन हैं इसके साथ ही इस शादी से क्या भारत की अर्थव्यवस्था यानी मंहगाई जैसी कुछ चीजों में फर्क पड़ेगा.
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि “इस शादी ने भारत के अमीरों की जिंदगी की झलक दिखाई है. बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार की मदद से भारत के अरबपतियों की संपत्ति तेजी से बढ़ी है. ये इंडियन इकोनॉमी के सरताज बने हैं”
वहीं बिट्रिश मीडिया BBC ने लिखा कि “मुकेश अंबानी दुनिया के 10 वें सबसे अमीर आदमी हैं.. शादी की वजह से मुंबई में कई रास्ते कई घंटों के लिए सील कर दिए गए.. इससे फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को परेशानी हुईं.”
अलजजीरा ने लिखा कि, अंबानी की शादी में हद से ज्यादा पैसा खर्च किया गया है. ये शादी भारत के बढ़ते इकोनॉमिक रुतबे को दिखाती है.द गॉर्जियन ने लिखा कि मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं. इतना पैसा आज तक भारत में किसी भी शादी में खर्च नहीं हुआ. वहीं CNN ने लिखा कि “भारत में शादी समारोह कई दिनों तक चलते हैं. मगर 7 महीने तक चलने वाली शादी शायद कभी देखी या सुनी गई हो.
रीवा में Indane की Konikalan Gramin Vitrak गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बुजुर्ग…
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा…
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन–उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में और National Mission for Clean Ganga (NMCG)…
भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से…
This website uses cookies.