देश

Prajwal Revanna Case : “4-5 साल पुराने VIDEO, हमारे खिलाफ साजिश…” – प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े ‘सेक्स स्कैंडल’ केस पर एचडी रेवन्ना

Prajwal Revanna Sex Scandal : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (HD Deve Gowda) के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (HD Revanna) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना ( Prajwal Revanna) सेक्स स्कैंडल (Sex Scandal) के आरोपों में घिर हुए हैं. जिसको लेकर एचडी रेवन्ना ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी रेवन्ना ने कहा है कि वह डरेंगे नहीं और भागेंगे नहीं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व उनके सांसद बेटे प्रज्वल रेवन्ना के निष्कासन की मांग पर निर्णय लेगा. आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मामले में कर्नाटक पुलिस ने एचडी रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

एचडी रेवन्ना ने संवाददाताओं से कहा, “मैं जानता हूं कि किस तरह की साजिश चल रही है. मैं उनमें से नहीं हूं जो डर जाऊंगा और भाग जाऊंगा. उन्होंने 4-5 साल पुरानी बात जारी कर दी है. प्रज्वल को पार्टी से निकालने का फैसला पार्टी हाई कमान लेगा.”

उन्होंने कहा कि राज्य में सिद्धारमैया सरकार जांच कर रही है और उन्हें अतीत में कांग्रेस सरकार के तहत कई जांचों का सामना करना पड़ा है. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर अपने पिता से बात नहीं की है.

एचडी रेवन्ना ने कहा, “यह उनकी राज्य सरकार है. उन्हें जांच करने दीजिए. प्रज्वल वैसे भी विदेश जा रहे थे. उन्हें नहीं पता था कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. कांग्रेस के तहत पिछले 40 वर्षों से हमने कई जांचों का सामना किया है. चाहे वह सीओडी हो या एसआईटी कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.”

प्रज्वल रेवन्ना पर उनकी पूर्व घरेलू सहायिका (मेड) की शिकायत के बाद रविवार को यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था. मामले को लेकर प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यौन उत्पीड़न, धमकी और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 354ए, 354डी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने दावा किया है कि एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना दोनों ने उसका यौन उत्पीड़न किया. शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि प्रज्वल रेवन्ना ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और वीडियो कॉल पर उनकी बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार किया.

प्रज्वल रेवन्ना कथित तौर पर सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पहले से ही विवादों में हैं. प्रज्वल रेवन्ना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार के रूप में हासन से निचले सदन में एक नया कार्यकाल चाह रहे हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के श्रेयस पटेल से है.

कर्नाटक सरकार ने कथित अश्लील वीडियो मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. जनता दल (सेक्युलर) विधायक शरण गौड़ा कंदाकुर ने पार्टी अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा को पत्र लिखकर कथित अश्लील वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है.

Sagar Dwivedi

Recent Posts

राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, साथ ही 22 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी तेज

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन…

13 hours ago

“योनि के ऊपर लिंग रखकर वीर्यपात करना रेप नहीं…” छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप साबित करने के लिए पेनिट्रेशन जरूरी है। अगर…

2 days ago

‘पंडत VS यादव’ Yadav Ji Ki Love Story में लव जिहाद पर बवाल, प्रगति तिवारी को धमकी…

फिल्मों के नाम पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले ‘घूसखोर पंडत’…

2 days ago

‘लप्पू’ सा सचिन ने मारा सिक्स! सीमा हैदर ने दिया छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने मंगलवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में…

2 days ago

This website uses cookies.