KKR Vs DC
IPL 2024, KKR vs DC : कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया है. ऋषभ पंत ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहली पारी में पिच धीमी थी. जिसमें कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए. जिसका पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 16.3 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपनी छठी जीत दर्ज की.
कोलकाता नाइट राइडर्स से फिल सॉल्ट ने 33 बॉल पर 68 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने सीजन में चौथी फिफ्टी जमाई. फिल साल्ट ने 33 गेंदों पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए. सुनील नरेन ने 15 और रिंकू सिंह ने 11 रन का योगदान दिया. वहीं दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले.
इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनरों के सामने दिल्ली लड़खड़ा गई और 20 ओवर में 153/9 रन ही बना सकी. दिल्ली के तरफ से कुलदीप यादव सबसे अधिर 26 गेंदों पर 35 रन बनाए. कोलकाता के लिए, वरुण चक्रवर्ती (3 विकेट) दो बार के चैंपियन के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. जबकि वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा को 2-2 सफलताएं मिलीं. मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन को 1-1 विकेट मिला.
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए…
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में ऐसा तूफान बने हुए…
दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है. कई दिनों से भीषण गर्मी और…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला…
वैश्विक हालात, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच…
This website uses cookies.